एनजीबीयू में टशनबाज कार्यक्रम में गायन में राज वेन्यू और ओपन माइक में आशुतोष ने ग्रैंड फिनाले के लिए क्वालीफाई किया

प्रयागराज २२ अगस्त
बीके यादव/बालजी दैनिक
आज विश्वविद्यालय परिसर में रेड एफएम 93.5 के सहयोग से “कॉलेज के टशनबाज़” युवा प्रतिभा खोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम के द्वारा प्रयागराज के प्रतिभाआें के खाेज कर एक मंच प्रदान करना है।
इस अवसर पर प्रति कुलपति डॉ० एस०सी० तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के मंच छात्रों की अंतरनिहित प्रतिभाओं को सामने लाने और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
रेड एफएम टीम का नेतृत्व रोहित घोष ने किया तथा कार्यक्रम का संचालन लोकप्रिय आरजे गोविंद और आरजे शिखा ने किया, जिनकी ऊर्जावान एंकरिंग ने पूरे समारोह का माहौल जीवंत बनाए रखा।
विश्वविद्यालय के छात्रों ने गायन, नृत्य, अभिनय और ओपन माइक जैसी विभिन्न विधाओं में अपनी शानदार प्रस्तुतियां दीं। आकर्षक प्रस्तुतियों के बीच से दो छात्रों ने गायन में श्री राज वेन्यू और ओपन माइक में आशुतोष ने ग्रैंड फिनाले के लिए क्वालीफाई किया।
इस पूरे आयोजन को सफल बनाने एवं सुव्यवस्थित संचालन हेतु सिद्धार्थ मिश्रा, शंlतनु खरे,लवकेश त्रिपाठी, डॉ. पंकज यादव* एवं श्रीमती शिवानी श्रीवास्तव के प्रयास सराहनीय रहे।





