उत्तर प्रदेशउन्नाव

एस डी एम प्रमेश श्रीवास्तव ने राजस्व अधिकारियों व लेखपालों का लिया प्रशिक्षण

रत्नम चौरसिया/ बाल न्यूज

पुरवा-उन्नाव:- तहसील सभागार में राजस्व अधिकारियों एवं लेखपालों का प्रशिक्षण एवं कार्यशाला का आयोजन एसडीएम की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान अनुभवी प्रशिक्षकों ने महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारियां साझा की।
शुक्रवार को स्थानीय तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी प्रमेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में लेखपालों, रजिस्ट्रार कानूनगो व राजस्व निरीक्षकों का प्रशिक्षण व कार्यशाला का आयोजन किया गया। वरिष्ठ राजस्व निरीक्षक कृष्ण कुमार ने धारा 24 व राजस्व संहिता की व्यवस्था एवं नियमावली पर अपने विचार साझा किए। राजस्व निरीक्षक हरि श्याम ने धारा 152 बीएनएस का वर्णन किया और इसकी उपयोगिता पर भी चर्चा की गई। इस दौरान प्रश्न भी पूछे गये। अंत में तहसीलदार मनीष द्विवेदी ने जनता से व्यवहार व वार्तालाप पर अपने विचार रखे।एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव ने बताया कि अगले माह धारा 25, 38 व 116 पर प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसका कार्यक्रम बाद में जारी किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button