उत्तर प्रदेशप्रयागराज

आर ए एफ कैंप परिसर में लायंस क्लब की ओर से रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित

प्रयागराज ०७ अगस्त

बीके यादव/ बालजी दैनिक

101 आर.ए.एफ कैम्प परिसर में गुरुवार को लायंस क्लब की ओर से रक्षाबंधन का कार्यकम आयोजित किया गया। इस अवसर पर श्री. हरिओम सागर, (द्वितिय कमान अधिकारी)-101 आर.ए.एफ व अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारीगण, जवान एवं महिला कार्मिकों ने हिस्सा लिया।

इस अवसर पर लायंस क्लब की महिलाओं ने अधिकारियों एवं जवानों की कलाई पर राखी बांधी और उनके साहस, समर्पण एवं सेवा को नमन किया। कार्यकम में आपसी स्नेह, सम्मान और राष्ट्रीय एकता की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली। इस भावनात्मक अवसर पर लायंस क्लब की ओर से मिठाई का वितरण किया गया। इस आयोजन से जवानों को परिवार जैसा स्नेह व अपनापन महसूस हुआ।

हरिओम सागर, (द्वितीय कमान अधिकारी)-101 आर.ए.एफ ने लायंस क्लब का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से जवानों का मनोबल बढ़ता है और समाज में सुरक्षा बलों के प्रति सम्मान और आत्मीयता की भावना मजबूत होती है।

उक्त अवसर पर नितिन कुमार (उप कमाण्डेन्ट), यज्ञ कुमार सिंह (उप कमाण्डेन्ट), श्रीमती सुमन पाल (सहा० कमाण्डेन्ट), अवधेश कुमार (सहा० कमाण्डेन्ट), तथा अधीनस्थ अधिकारीगण, जवान व महिला कार्मिक भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button