उत्तर प्रदेशसीतापुर
क्षेत्रीय विधायक ने किया क्रय केंद्रों का निरीक्षण, दिए उचित वितरण के निर्देश

रिपोर्ट सनोज मिश्रा
सिधौली/सीतापुर। क्षेत्रीय भाजपा विधायक मनीष रावत ने यूरिया खाद की किल्लत के चलते क्रय केंद्रों पर जाकर उचित वितरण के निर्देश दिए।भाजपा विधायक मनीष रावत ने कृषक भारती सेवा केंद्र संतनगर व जेंधौरा साधन सहकारी समिति का निरीक्षण किया।यहां मौजूद किसानों ने बताया कि भीड़ अधिक होने के कारण खाद मिलने में समय अधिक लग रहा है जिससे खेत में समय से खाद का छिड़काव न हो पाने के कारण फसलों का नुकसान होने की संभावना बढ़ रही है।विधायक मनीष रावत ने केंद्र प्रभारियों से किसानों को खाद का वितरण क्रमानुसार व जल्द वितरण किए जाने के निर्देश दिए।





