उत्तर प्रदेशप्रयागराज

रानी रेवती देवी के प्रशांत वर्मा ने 20वीं जूनियर नेशनल सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप 2025 में जीता सिल्वर मेडल और पचास हजार रूपये

सॉफ्ट टेनिस को 1990 के एशियाई खेलों में एक प्रदर्शनी खेल के रूप में शामिल किया गया था- बांके बिहारी पाण्डेय

प्रयागराज ११ जूलाई

बीके यादव/ बालजी दैनिक

विद्या भारती से संबद्ध काशी प्रांत के रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज राजापुर के कक्षा 11वीं के छात्र प्रशांत वर्मा ने पंचकुला हरियाणा में आयोजित 20वीं जूनियर नेशनल सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप 2025 में रजत पदक, ट्रॉफी एवं 50000/- रुपए प्राप्त कर विद्यालय सहित परिवार का नाम रोशन किया l
छात्र की उक्त सफलता पर वंदना सभा में विद्यालय के प्रधानाचार्य बांके बिहारी पाण्डेय ने प्रशांत को अंगवस्त्रम, माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया l विद्यालय परिवार, विद्यालय प्रबंध समिति एवं छात्र-छात्राओं ने खिलाड़ी भैया को अपनी शुभकामनाएं प्रदान की l
विद्यालय के मीडिया प्रभारी एवं संगीताचार्य मनोज गुप्ता ने बताया कि प्रशांत ने 2024 में भी उक्त प्रतियोगिता में भाग लिया था, इसके अलावा अखिल भारतीय टेनिस रैंकिंग चैंपियनशिप सीरीज अंडर-16 पटना में क्वार्टर फाइनल में स्थान बनाया, स्टेट सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप 2024 अलीगढ़ एवं आगरा में सब जूनियर में कांस्य पदक, स्टेट सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप प्रयागराज में जूनियर डबल्स में कांस्य पदक, सब जूनियर में कांस्य पदक तथा सब जूनियर डबल्स में स्वर्ण पदक प्राप्त किया, इसी प्रकार जिला सॉफ्ट टेनिस रैंकिंग टूर्नामेंट प्रयागराज में आयोजित सब जूनियर में रजत पदक प्राप्त कर विद्यालय एवं परिवार को गौरवान्वित किया l
खिलाड़ी छात्र की सफलता पर प्रधानाचार्य बांके बिहारी पाण्डेय ने छात्र-छात्राओं को सॉफ्ट टेनिस के बारे में बताते हुए कहा कि सॉफ्ट टेनिस को 1990 के एशियाई खेलों में एक प्रदर्शनी खेल के रूप में शामिल किया गया था और बाद में 1994 के एशियाई खेलों में एक आधिकारिक कार्यक्रम बन गया,1955 में जापान, दक्षिण कोरिया और ताइवान के तीन देशों द्वारा एशियाई सॉफ्ट टेनिस महासंघ की स्थापना की गई थी। भारत ने सॉफ्ट टेनिस में विश्व चैंपियनशिप में पहला पदक 2024 में जीता था। जय मीना और आध्या तिवारी ने दक्षिण कोरिया के एन्सेओंग में 17वीं विश्व सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप में मिश्रित युगल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था,यह भारत के लिए सॉफ्ट टेनिस में पहला पदक था।
कार्यक्रम का संचालन शारीरिक के आचार्य विमल चंद्र दुबे ने किया l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button