उत्तर प्रदेशगोण्डा

खबरें छात्र हित में दस लाख छात्रों का प्रोफाइल अपडेट – नहीं, अगली क्लास में नामांकन फंसा

शिवकुमार पाण्डेय गुरूजी/ बालजी हिंदी दैनिक

गोण्डा। विश्वसनीय सूत्रो के हवाले से, प्रदेश के बेसिक माध्यमिक विद्यालयों में डिजिटल व्यवस्था को लागू कराने की कवायद गति नहीं पकड़ पा रही है। हालत यह है कि सत्र 2024-25 के दस लाख से ज्यादा छात्रों का यू डायस पोर्टल में प्रोफाइल ही नहीं – अपडेट नहीं किया गया है। इससे जहां – उनका अगली क्लास में नामांकन प्रभावित हो रहा है वहीं कई योजनाओं को लागू करने व बजट आवंटन में – दिक्कत आ रही है।
प्रदेश में बेसिक माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ रहे छात्रों का नाम, – पता, जन्मतिथि, अभिभावक का नाम, नामांकन नंबर, मोबाइल नंबर, कक्षा, आधार नंबर, प्रवेश की तिथि, संबंधित – शिक्षकों, पिछले स्कूल आदि से जुड़ी – जानकारी यू-डायस पोर्टल पर अपडेट – किया जाता है। इसके साथ ही बच्चे का एक यू-डायस कोड जारी किया
जाता है। इस कोड से संबंधित छात्र के बारे में पूरी जानकारी मिल जाती है।

इतना ही नहीं यू-डायस पोर्टल पर नामांकित छात्रों का डाटा ही वास्तविक माना जाता है। बाकी संख्या को बोगस मानते हैं। इसी आधार पर मिड-डे-मील समेत विभिन्न योजनाओं के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार से बजट भी जारी किया जाता है। किंतु अभी तक 2024-25 का ही छात्रों का प्रोफाइल डाटा नहीं अपडेट किया गया। इसकी वजह से नए सत्र 2025-26 में छात्र वंचित रह सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button