उत्तर प्रदेशगोण्डा

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिला

रिपोर्ट
शिवकुमार पाण्डेय गुरूजी/बीन्यूजहिंदी दैनिक
गोण्डा..

*ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन (उत्तर प्रदेश) का प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिला। यह जानकारी देते हुए ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के गोरखपुर जिला अध्यक्ष विपिन शाही ने बताया कि आगामी 27 जुलाई को तहसील इकाई सहजनवा में आयोजित कार्यक्रम के संबंध में मुख्यमंत्री को आमंत्रण पत्र दिया गया।

तहसील अध्यक्ष हरिगोबिन्द चौबे ने बताया कि आगामी 27 जुलाई, दिन रविवार को सहजनवां के सेरेमनी लान तहसील रोड सहजनवां मे हो रहे मण्डल स्तरीय स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी/समाजसेवी सम्मान समारोह व टीवी शो डिबेट “अदालत राजनीति की” कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आमंत्रित किया गया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया तथा कार्यक्रम की सफलता के लिए आशीर्वाद प्रदान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button