प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन

ब्यूरो रिपोर्ट अनूप पाण्डेय
भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष धीरज सिंह के छोटे भाई दिव्य प्रताप सिंह उर्फ बीकू की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन बम्भेरा गाव मे किया गया जिसमे आंख अस्पताल के द्वारा ग्रामीणों का नेत्र परीक्षण किया गया एवं कसमंडा स्टेट कुंवर दिनकर प्रताप सिंह के द्वारा पौधरोपण किया गया सभा को संबोधित करते हुए कुंवर दिनकर प्रताप सिंह ने कहा कम 25 उम्र में निधन होने से परिवार के सदस्यों को बहुत बड़ा दुख झेलना पड़ता है जीवन पर्यन्त यादें रहती हैं जिसको भुलाया नही जा सकता। इस अवसर पर रवि प्रकाश सिंह अध्यक्ष गन्ना समिति कमलापुर, डॉक्टर जितेंद्र सिंह भदोरिया, डॉक्टर आफताब आलम खान, तरुण प्रकाश रावत, प्रभाकर सिंह , पुनीत सिंह, दुर्गेश सिंह, मंगल सिंह, गिरेंद्र प्रताप सिंह, पंकज सिंह पवन यादव, सुनीत सिंह प्रधान नीरज सिंह ,भानु सिंह, विकास सिंह, राजकिशोर तिवारी, गोपाल सिंह, मो हासिम, सलीम,रामकुमार सिंह, चंद्र कुमार सिंह सहित ग्रामीण मौजूद रहे





