उत्तर प्रदेश

सलमान सीतापुरी ने प्रेरणा गीत गाकर युवाओं को किया जागरुक

रिपोर्ट कौशिक पाण्डेय

ब्लॉक एलिया के अंतर्गत ग्राम सहादत नगर में अरीशा एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा युवाओं को चुनाव प्रकिया के माध्यम से लोकतंत्र के बारे में जागरूक किया गया। कार्यशाला की शुरुआत संस्था के वालंटियर शोभित के द्वारा एक एनरजाइज़र से की गई जिसमे सभी प्रतिभागियों ने अपना परिचय दिया।सलमान सीतापुरी ने प्रेरणा गीत गाकर युवाओं को प्रेरित किया। फैसिलिटेटर शकील अहमद के द्वारा लोकतंत्र से संबधित एक कहानी सुनाई गई, और उस पर चर्चा भी की गई। कार्यक्रम में संस्था प्रमुख मुख़्तार अहमद ने युवाओं को चुनावी प्रकिया के बारे में बताया कि लोकतंत्र मे हम कैसे अपने प्रतिनिधियों को चुनते है, और फिर वो हमारे हक़ की बात करने के लिए संसद मे बैठते हैं। इस तरह से प्रतिभागियों की समझ को और मजबूत बनाने की कोशिश की गई। इस अवसर पर प्रीती यादव, कामिल, इस्लामुद्दीन, शोभित, शहर बानो , आशीष, मंतशा, नाजिमा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button