यूरिया खाद की कमी और कालाबाजारी के खिलाफ राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन द्वारा किया गया धरना प्रदर्शन

ब्यूरो रिपोर्ट अनूप पाण्डेय
यूरिया खाद की कमी और कालाबाजारी के खिलाफ और राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने मेहंदीपुरवा में सहकारी समिति के सामने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ किया धरना प्रदर्शनआपको बताते चले की क्षेत्र के किसान यूरिया खाद न मिलने से काफी परेशान नजर आ रहे हैं वही सहकारी समिति के स्टॉक में उड़िया तो है लेकिन उसे यूरिया के कालाबाजारी की जा रही है किसानों द्वारा घंटा लाइन में लगने के बाद भी किसान निराश होकर वापस लौटने को मजबूर हो जाते हैं पढ़ रही भीषण गर्मी में भी किसान लाइनों में लगे को मजबूर है जिससे काफी किसानों की तबीयत भी खराब हो चुकी है सहकारी समिति में तैनात अधिकारी भी आए दिन किसानों के साथ अभद्रता करते हैं इस संबंध में भारतीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ता अजीत कुमार वर्मा ने बताया की महीनो से किसानों को खाद नहीं मिल रही है खाद की कालाबाजारी की जा रही है 275 रुपए की यूरिया की बोरी की सरकारी रेट होने के बावजूद उसकी कालाबाजारी 450 रुपए में की जाती है किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं मिल रही महीनों से परेशान किसानों ने मेहंदी पुरवा सहकारी समिति का घेराव कर डाला किसानों ने यह भी कहा है कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं होती तो वह रोड को जाम करेंगे हालांकि 3 घंटे से प्रदर्शन कर रहे किसानों के पास कोई भी संबंधित अधिकारी नहीं पहुंचे





