अयोध्याउत्तर प्रदेश
बायोटेक्नालजी के सौरभ कुमार ने जेआरएफ की परीक्षा उत्तीर्ण

बलराम मौर्य/ बालजी हिन्दी दैनिक
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के जीव रसायन विज्ञान विभाग के अंतर्गत संचालित जैव प्रौद्योगिकी पाठ्यक्रम के छात्र सौरभ कुमार ने वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद द्वारा आयोजित परीक्षा में जेआरएफ की परीक्षा उत्तीर्ण कर सफलता प्राप्त की। सौरभ कुमार ने 99.72 परसेंटाइल स्कोर प्राप्त किया। विश्वविद्यालय के कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह ने हर्ष व्यक्त किया। विभागाध्यक्ष प्रो. फर्रूख जमाल ने कहा कि परिश्रम एवं एकाग्र दृष्टिकोण से ही लक्ष्य की प्राप्ति संभव है। प्रो. नीलम पाठक, प्रो. संग्राम सिंह, डॉ वंदना रंजन, डॉ नीलम यादव, डॉ शिवि श्रीवास्तव, डॉ पंकज सिंह, डॉ मणिकांत त्रिपाठी, डॉ. प्रदीप कुमार सिंह, कल्पना वर्मा ने छात्र सौरभ कुमार के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए हार्दिक बधाई दी l





