सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करना हमारी संस्था का लक्ष्य – कृष्ण चंद्र यादव

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को की दी गई विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी
बलराम मौर्य/ बालजी हिन्दी दैनिक
पूराबाजार, अयोध्या l जनपद अयोध्या के विकास खण्ड पूरा बाजार स्थित ग्राम पंचायत रामदत्तपुर अटरावा में वित्तीय समावेशन संतृप्त अभियान के तहत रिजर्व बैंक आफ इंडिया,नाबार्ड के संयुक्त प्रयास व लीड बैंक (बैंक आफ बड़ौदा) अयोध्या द्वारा संचालित मनी वाइज, वित्तीय साक्षरता केंद्र मया बाजार (CFL) द्वारा क्रिसिल फाउंडेशन के सहयोग से जन सुरक्षा, FL Linkage Camp किया गया । कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण लोगों को बैंकिंग योजनाओं व सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक करना तथा योजनाओं से जोड़ना है। जिससे लोग जागरूक होकर योजनाओं का लाभ उठा सके । कार्यक्रम में वित्तीय सलाहकार कृष्णचंद्र यादव द्वारा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक लिंकेज कैम्प का आयोजन किया गया l उपस्थित ग्रामीणों व समूह की मातृ शक्तियों को बैंक में चल रही विभिन्न योजनाओं, फिजूलखर्ची से बचने खर्च से पहले विचार करने व बचत के महत्व और नियमित बचत से होने वाले लाभ जन-धन योजना, आर डी एफडी खाता, सामाजिक एवं सार्वजनिक सुरक्षा को समर्पित जीवन एवं दुर्घटना बीमा योजना जैसे प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना(PMSBY), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY), सरकारी पेंशन योजना एक स्वावलंबी और सुरक्षित भविष्य के लिए राष्ट्रीय पेंशन योजना (NPS),अटल पेंशन योजना (APY ), बेटियों को दे उज्जवल भविष्य की सौगात सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) खाते के साथ, ऋण योजनाओ व राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल हेल्पलाइन नंबर _1930 व बैंकिंग सेवाओं से संबन्धित शिकायत दर्ज कराने हेतु टोल फ्री नंबर 14448 के बारे में जानकारी दिया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी दिखाई, कार्यक्रम में उपस्थित सीमा (कृषि सखी) रेशमा (समूह सखी) संगीता पाण्डेय (ए एन एम ) सीमा , राम अनुज , गुड्डी रेशमा, मनतोरा ,पूनम ,अंजलि, पिंकी , रेखा लीलावती अन्य समूह के महिलाएं उपस्थित रहीं । सरकार की विभिन्न योजनाओं से जुड़ने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया।और कुछ लोगों को बैंकिंग योजनाओं से जोड़ा भी गया।





