उत्तर प्रदेश

प्राथमिक विद्यालय जयपालपुर में निकली स्कूल चलो अभियान रैली

ब्यूरो रिपोर्ट अनूप पाण्डेय

जयपालपुर, अटरिया । ग्राम पंचायत जयपालपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय जयपालपुर में मंगलवार को “स्कूल चलो अभियान” के तहत एक जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली का उद्देश्य अभिभावकों और ग्रामीणों को अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करना था।

रैली का नेतृत्व विद्यालय की हेडमास्टर श्रीमती श्यामकुमारी ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकगण, ग्राम प्रधान श्रीमती फूलमती यादव, प्रधान प्रतिनिधि श्री नंदराम यादव, श्री दुर्गेश यादव, श्री मनीष मिश्रा व श्री सनोज मिश्र मौजूद रहे। रैली में ग्राम जगदीशपुर के अनेक ग्रामीण भी शामिल हुए और बच्चों के साथ कदम मिलाकर शिक्षा का संदेश दिया।

बच्चों ने हाथों में शिक्षाप्रेरक स्लोगन वाली तख्तियां लेकर पूरे गांव में भ्रमण किया और सभी को शिक्षा के महत्व से अवगत कराया। रैली के दौरान गांववासियों से अपील की गई कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षा को प्राथमिकता दें।

यह रैली ग्रामीणों के बीच शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय पहल रही, जिसकी क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button