जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज हेलेपारा में सम्पन्न हुआ स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर

रिपोर्ट सुनील वर्मा
सदरपुर, सीतापुर। बच्चों में स्वावलम्बन, अनुशासन, चरित्र निर्माण, मितव्ययिता, पर्यावरण जागरूकता, मित्रता और देशप्रेम जैसे गुणों का विकास करने में स्काउट गाइड की महती भूमिका है। बदलते सामाजिक परिवेश में स्काउट गाइड का महत्व और भी बढ़ गया है।
इसी क्रम में जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज हेलेपारा में तीन दिवसीय प्रथम व द्वितीय सोपान स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। मुख्य अतिथि जिला मुख्यायुक्त स्काउट गाइड रमेश वाजपेयी ‘विरल’ ने कहा कि स्काउट गाइड विश्वसनीयता को बढ़ाने वाला संगठन है। साथ ही उन्होंने आगामी नवम्बर में लखनऊ में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय शिविर में प्रतिभाग करने के लिए बच्चों को प्रेरित किया।
मुख्य प्रशिक्षक संजय कुमार, दीपक कुमार राठौर, गाइड कैप्टन प्रतिभा यादव व पूजा देवी ने शिविर का संचालन कराया। कार्यक्रम में प्रबंधक मो. अहमद, प्रधानाचार्य रोहित सिंह, मो. फुरकान, मो. साकिब व मो. शहनूर ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन अमरजीत ने किया।
इस प्रशिक्षण शिविर में कुल 320 स्काउट गाइड ने भाग लेकर विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण प्राप्त किया।





