किसानों की समस्या निस्तारण हेतु बीडियो पिसावा सक्रिय

लंबित मांगों की जांच कराने हेतु जे ई को भेजा
रिपोर्ट वीरेश शुक्ला
सीतापुर – विकासखंड पिसावा की ग्राम पंचायत नेरी के किसानों की समस्या को लेकर खंड विकास अधिकारी अमित कुमार यादव खासे सक्रिय हैं किसानों को कोई समस्या न हो इसके लिए जे ई धीरेंद्र कुमार को नेरी ग्राम पंचायत में भेज करके जांच कराई व किसानों द्वारा 18 . 8 .2025 को दिए गए ज्ञापन की बिंदुवार जांच की ।जांच करके शीघ्र ही समाधान करने का आश्वासन जे ई धीरेंद्र कुमार ने दिया । ज्ञात हो कि 18 8.2025 को नेरी के किसानों ने पिसावा ब्लॉक पहुंचकर नेरी के प्रधान नूर हसन के खिलाफ नारेबाजी की थी नूर हसन समस्याओं को समाप्त न करके अपनी जेब भरने का काम कर रहा था थक हारकर किसानों ने खंड विकास अधिकारी को मिलकर के अपनी समस्या से अवगत कराया था जिसका नतीजा यह हुआ की जे ई ने मौके पर जाकर जांच की तथा शीघ्र ही समस्या का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया । आश्वासन पाकर किसान के चेहरे पर खुशी छा गई ।





