उत्तर प्रदेशसीतापुर

आत्मनिर्भर भारत बनाएगा विकसित भारत का मार्ग: राजेश शुक्ला

ब्यूरो रिपोर्ट अनूप पाण्डेय

सीतापुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला द्वारा स्थानीय नेहरू हॉल में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा गया कि आज भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर आत्मनिर्भर हो रहा है और स्वदेशी के मंत्र को अपना रहा है स्वदेशी को अपना कर जहां हमारा देश अपनी मिट्टी की खुशबू को दुनिया में फैला रहा है वहीं यहां का किसान और स्वदेशी नागरिक देश की मजबूत अर्थव्यवस्था में अपना योगदान कर रहा है। जिससे जल्द ही भारत दुनिया की सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनने के लिए क्रियाशील है। जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया कि आत्मनिर्भर भारत विकसित भारत के लिए एक मार्ग बनाएगा इस मार्ग का पालन करके हमारा देश जहां एक तरफ आर्थिक समृद्ध बनेगा वहीं देश व हमारी संस्कृति विदेशी कुचक्रों से दूर होगी। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि एक समय भारत मोबाइल फोन का सबसे बड़ा आयातक था जबकि आज एप्पल के क्षेत्र में देश सबसे बड़ा मोबाइल निर्यातक बन रहा है और यह व्यवस्था हमारे सफल होने का एक कारक की तरह कार्य कर रही है।वहीं कोरोना काल में भारत में बनी वैक्सीन ने पूरी दुनिया को भारत की आत्मनिर्भरता का उदाहरण पेश किया है । आज भारत अपने यहां बने रक्षा उपकरणो को पूरे विश्व में बहुतायत देशो को निर्यात कर रहा है
और यह स्थिति एक ऐसे समय का निर्माण करेगी जिससे भारत माता परम वैभव को प्राप्त करेंगी। और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विजन पूरा होगा।
जिला अध्यक्ष ने पत्रकारों से हर घर स्वदेशी अभियान के तहत भी विस्तार से बात की उन्होंने बताया कि संगठन हर घर तक पहुंच कर स्वदेशी अपनाने का कार्यक्रम चला रहा है जिससे देश में स्वदेशी को लेकर जागरूकता का कार्य चलता रहे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष करुणा शंकर त्रिपाठी, राम जीवन जायसवाल, विश्राम सागर राठौर, नीरज वर्मा झल्लर इंदु सिंह चौहान एवं अजय विश्वकर्मा उपस्थित रहे।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button