उत्तर प्रदेश

शिक्षक गणेश यादव अपने सद्कर्मों से लंबे समय तक याद किए जाएंगे -प्रो वीरेंद्र नारायण

वशिष्ठ मौर्य/ बालजी हिन्दी दैनिक
देवरिया l रामपुर कारखाना टाउन एरिया के पूर्व चेयरमैन एवं शिक्षक गणेश यादव भले ही आज हमारे बीच नहीं है लेकिन उनके सद्कर्म उन्हें लंबे समय तक जीवंत बनाए रखेंगे,उक्त उद्गार रामपुर कारखान टाउन एरिया अंतर्गत मां मैरेज हाल में स्मृतिशेष गणेश यादव के पुण्य तिथि पर व्यक्त करते हुए बिहार सारण के विधान परिषद सदस्य एवं जेपी यूनिवर्सिटी के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ प्रो वीरेंद्र नारायण यादव ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को समाज में ऐसे कर्म कर्म चाहिए कि उसके न रहने पर संतति एवं समाज याद करते हुए गौरवान्वित हो।एमएलसी प्रो वीरेंद्र नारायण ने कहा कि वर्तमान दौर अर्थ प्रधान है जिस नाते प्रत्येक क्षेत्र में गिरावट आई है। व्यक्ति समाज सेवा की बजाय अर्थादोहन को अपना कर्तव्य मान बैठा है लेकिन ऐसी दुरूह स्थिति में भी गणेश यादव जैसे लोग दिख जाते हैं,यह सुखद है। जेपी यूनिवर्सिटी के विभागाध्यक्ष रहे प्रो डा लालबाबू यादव ने बतौर विशिष्ट अतिथि अपने संबोधन में कहा कि हम तो बिहार की धरती से चलकर आए हैं।यहां आकर सुना कि एक शिक्षक गणेश यादव को जब रामपुर कारखाना की जनता ने चेयरमैन बनाया तो उन्होंने बिना जाति – धर्म देखे सबकी मदद किया। मै गणेश यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए खुद को धन्य समझता हूं। पूर्व राज्यसभा सदस्य कनकलता सिंह ने गणेश यादव को एक समाजवादी पुरोधा बताते हुए कहा कि 1967 से गणेश यादव ने रामपुर कारखाना में सोशलिस्ट धारा का समर्थक रह अनवरत संघर्ष किया जिसे उनके परिजन आगे बढ़ा रहें। गणेश यादव जहां मेरे पिता स्मृतिशेष मोहन सिंह के लिए कार्य किए थे वहीं वे उनके साथ भी एक अभिभावक की तरह जुड़े रहे जो मेरे लिए एक सुखद अहसास है। पूर्व राज्य मंत्री भंते महेंद्र ने गणेश यादव को एक आदर्श समाजसेवी बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया। बिहार से पधारे हास्य कलाकार सुनील यादव ने अपनी मेधा का प्रदर्शन करते हुए कहा कि गणेश यादव की ख्याति ने मुझे उनके स्मृतिदिवस पर आप सबके बीच में आने को विवश कर दिया।मै उन्हें नमन करता हूं। गणेश यादव स्मृतिसभा की अध्यक्षता कर रहे सपा के पूर्व प्रवक्ता चंद्रभूषण सिंह यादव ने कहा कि मैं विद्यार्थी जीवन से ही गणेश यादव से जुड़ा था और उन्हें एक मार्गदर्शक के रूप में मानता था जिनके असामयिक निधन ने मुझे बिलकुल खाली कर दिया।गणेश यादव की पुत्र बधू एवं कार्यक्रम आयोजिका सुनीता यादव जो सपा की नगर पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रहीं हैं, ने आगत अतिथियों के प्रति आभार जताया एवं गणेश यादव को याद करते हुए कहा कि मेरी कोशिश है कि मैं अपने ससुर गणेश यादव के पदचिन्हों का अनुशरण करते हुए कार्य करूं।कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला पंचायत सदस्य संतोष कुमार यादव गुड्डू ने किया। उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि प्रो डा वीरेंद्र नारायण यादव ,विशिष्ट अतिथि प्रो डा0 लाल बाबू यादव एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य कनकलता सिंह को बुद्ध प्रतिमा एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित करने के साथ 25 विशिष्ट जनों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया जिसके बाद 150 जरूरतमंदों में कम्बल वितरित किया गया। स्मृतिसभा में उपस्थित डा दिलीप यादव,मंजूर हसन, ओमप्रकाश यादव, रामप्रकाश यादव,नित्यानंद तिवारी, तेजप्रकाश जायसवाल, ऋषिकेश यादव,मुन्ना यादव, सत्यप्रकाश यादव, डा इस्लाम, रामप्यारे यादव (पूर्व चेयरमैन), अनिल यादव, उमाशंकर यादव,सदाफल यादव,नन्हे खां ,अर्जुन यादव,रामप्यारे यादव,अनिल यादव ,मुन्ना यादव, पंकज वर्मा, दिव्यांश श्रीवास्तव, रमाशंकर यादव, रामखेदू यादव, राज प्रताप यादव, आनंद यादव, रामजी यादव, श्यामबहादुर बहादुर भारती,रामप्रीत यादव नित्यानंद तिवारी,पवन कुशवाहा आदि ने गणेश यादव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें आदर्श समाजसेवी बताते हुए नमन किया। इनके अतिरिक्त स्मृतिशेष गणेश यादव के परिजनों में शामिल पूर्व चेयरमैन देवंती यादव,सुभाष यादव,सुरेंद्र यादव ,सुरेश यादव,रविन्द्र यादव एवं मुरलीधर यादव आदि ने भी गणेश यादव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button