उत्तर प्रदेशप्रयागराज

हर घर तिरंगा अभियान के तहत उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र में लोक गायन से शुरू हुई श्रृंखला

प्रयागराज ०७ अगस्त
बीके यादव/बालजी दैनिक

उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, प्रयागराज, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत इस वर्ष भी जनभागीदारी को बढ़ावा देने हेतु विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आरंभ की गई है। गुरुवार को केंद्र परिसर में आयोजित पहले कार्यक्रम में लोकगीत एवं बिरहा गायन की संगीतमय संध्या ने श्रोताओं को देशभक्ति की भावना से सराबोर कर दिया। प्रयागराज की लोक कलाकार त्रितिमा एवं उनके दल द्वारा प्रस्तुत ‘हाथ जोड़े खड़ी हूं दुवरिया’, ‘नवारिया के पार करम माई’, ‘आजादी के अमर सपूतों तेरा ही गुण गाएं’, ‘तिरंगा लहर-लहर लहराए’, तथा ‘कुर्बानी मांगे धरती हवे मोर बलिदानी’ जैसे देशभक्ति से ओतप्रोत लोकगीतों ने श्रोताओं में नई ऊर्जा का संचार किया। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों को दर्शकों से भरपूर तालियाँ और उत्साहवर्धन प्राप्त हुआ।
संगीत प्रस्तुति में हारमोनियम पर आदित्य यादव, ढोलक पर होरी लाल विश्वकर्मा, मंजीरा पर सत्वान कुमार, तथा करताल पर राम सूचित ने अपनी शानदार संगत से कार्यक्रम को और भी प्रभावशाली बनाया। इसके आलाव हर घर तिरंगा के तहत 8 अगस्त को चित्रकला कार्यशाला (तिरंगा थीम पर) 9 अगस्त को नुक्कड़ नाटक 12 अगस्त को तिरंगा यात्रा 13 अगस्त को देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति 14 अगस्त को देशभक्ति गीत एवं नृत्य प्रतियोगिता तथा 15 अगस्त को प्रभात फेरी एवं ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button