हर घर तिरंगा अभियान को लेकर लहरपुर संम्पन्न हुई कार्यशाला

रिपोर्ट मनीष पाठक
लहरपुर सीतापुर
भारतीय जनता पार्टी लहरपुर देहात मंडल लहरपुर की बैठक ब्लॉक सभागार लहरपुर में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता देहात मंडल अध्यक्ष श्री मती रेनू वर्मा ने की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश्वर दयाल रस्तोगी ने डॉ ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं० दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर प्रारंभ किया इस बैठक में आगामी हर घर तिरंगा एवं तिरंगा यात्रा को लेकर संगठन के निर्देशानुसार विस्तृत चर्चा की गई इस बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश्वर रस्तोगी ने बैठक को संबोधित कर आगामी कार्यक्रम के बारे में चर्चा की इस बैठक में यह निर्णय किया गया की तिरंगा यात्रा दिनांक 12 अगस्त को सूर्यकुंड मंदिर से प्रारंभ होकर मनोरा बसंती पुर पतवारा गेरुआ चौराहा गिरगिटपुर नयामुपुर अकबरपुर में यात्रा का समापन होगा इस बैठक में मंडल अध्यक्ष श्रीमती रेनू वर्मा पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री उत्तम कुमार वर्मा मंडल उपाध्यक्ष रमेश कुमार मिश्रा मंडल उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र कटिहार पूर्व मंडल उपाध्यक्ष एवं सेक्टर संयोजक अनियाकला अनुराग मिश्रा नीलू प्रधान एवं लहरपुर मंडल के मंडल पदाधिकारी सेक्टर संयोजक तथा बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे सभी ने हर घर तिरंगा एवं तिरंगा यात्रा को सफल बनाने का संकल्प लिया





