उत्तर प्रदेशप्रयागराज

एनजीबीयू में सात दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम का शुभारंभ

प्रयागराज ०१ जूलाई
बीके यादव /बालजी दैनिक

नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय के शोध केंद्र में सात दिवसीय फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (एफडीपी) का उद्घाटन कुलपति एवं प्रतिकुलपति ने किया।
सात दिनों तक चल चलने वाले इस कार्यक्रम में विभिन्न विषय विशेषज्ञ अपने-अपने व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम के प्रारंभ में फैकल्टी डेवलपमेंट प्राेग्राम का परिचय आईक्यूएसी के निदेशक डॉ० हिमांशु टंडन ने दिया।
कार्यक्रम में अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कुलपति प्रोफेसर रोहित रमेश ने कहा कि सीखना एक जीवन पर्यंत कार्य है, फैकल्टी डेवलपमेंट प्राेग्राम इसे और आगे बढ़ाएगा। एफडीपी के माध्यम से शिक्षक यह जान पाएंगे कि उनके विषय से संबंधित अन्य विषयों में क्या कार्य किये जा रहे हैं। प्रतिकुलपति डॉ० एस०सी० तिवारी ने अपने उद्बोधन में एनईपी-2020 की विशेषता के साथ ही हाईब्रिड मोड में टीचिंग एवं एआई जैसे तकनीक के इस्तेमाल पर बाल दिया। डीन एकेडमिक डॉ० राजेश तिवारी ने कहा कि परिवर्तन होते रहते हैं किंतु परिवर्तित विचार को संस्थान में आराेपित करना भी जरूरी है। उन्होंने कहा शिक्षक ही वह कुंजी है जो संस्थाओं में समस्याओं का समाधान कर सकता है। कार्यक्रम का संचालन शिवानी श्रीवास्तव ने तथा धन्यवाद ज्ञापन विशेष शिक्षा निदेशक श्री एस०एस०मिश्रा ने किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकगण एवं अधिकारीगण माैजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button