पंजाबराज्य

शेर-ए-पंजाब T20 लीग का समापन: CM भगवंत मान बोले— पंजाब को देश का ‘स्पोर्ट्स हब’ बनाएगी सरकार

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान रविवार को मोहाली के आई.एस. बिंद्रा स्टेडियम में शेर-ए-पंजाब टी-20 लीग के समापन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि यह लीग पंजाब के उभरते क्रिकेटरों के लिए बड़ा मंच बनी है और सरकार पंजाब को देश का स्पोर्ट्स हब बनाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 30 अगस्त से शुरू हुई इस लीग में 119 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। गांवों-कस्बों से कई युवा प्रतिभाएं उभर कर सामने आईं हैं, जो आगे चलकर पंजाब और देश का नाम रोशन करेंगी। नमन धीर और प्रभसिमरन सिंह का इंडिया-ए में चयन इसका उदाहरण है।

मान ने कहा कि आज भारतीय पुरुष और महिला टीम के कप्तान शुभमन गिल और हरमनप्रीत कौर दोनों पंजाब से हैं। आईपीएल में पंजाब के 21 खिलाड़ी खेल रहे हैं। इस लीग को देखने आईपीएल की टीमों के स्काउट भी आए थे, उम्मीद है कई और खिलाड़ियों को आईपीएल में मौका मिलेगा। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट को युवराज सिंह अवार्ड दिया जाएगा।

फाइनल अमृतसर सुरमाज और लुधियाना लायंस के बीच खेला गया। लीग में 6 टीमें थीं – फाजिल्का फाल्कन्स, लुधियाना लायंस, अमृतसर सुरमाज, जालंधर वारियर्स, मोहाली किंग्स और बठिंडा रॉयल्स।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button