उत्तर प्रदेशसीतापुर

आत्मनिर्भर भारत के तहत सीतापुर विधानसभा का सम्मेलन आयोजित

ब्यूरो रिपोर्ट अनूप पाण्डेय

सीतापुर। भारतीय जनता पार्टी आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए निरंतर प्रयत्नशील है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन है की 2047 तक भारत विश्व गुरु बने और इसकी आधारशिला आत्मनिर्भर भारत ही होगा। आज हम भारत माता को परम वैभव दिलाने का प्रण लेते हैं और हमें आत्मनिर्भर देश बनाने के लिए जान-जान में जागरूकता पैदा करनी है। जीएसटी की दरों में घटाव इसका पहला पड़ाव है ।उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला द्वारा आत्मनिर्भर भारत सीतापुर विधानसभा सम्मेलन के दौरान नेहरू हॉल मे कही गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर विधायक/राज्य मंत्री राकेश राठौर गुरु ने लोगों से आत्मनिर्भर बनने की अपील की। कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य डॉ पवन सिंह चौहान ने विस्तार से अपनी बात रखते हुए बताया की कैसे आत्मनिर्भर भारत दुनिया का सबसे मजबूत देश बनकर उभरेगा। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत के बच्चे बच्चे के हाथ में हुनर है और इस हुनर से जब देश आत्मनिर्भर बनेगा तो जहां हमारा देश विकसित होगा वहीं विश्व का नेतृत्व भी करेगा जोकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है। पूर्व जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता ने आत्मनिर्भर भारत की प्रस्तावना पर अपने विचार रखें । कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष नीरज वर्मा झल्लर, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राहुल जायसवाल, राजकुमार अग्रवाल सहित पार्टी पदाधिकारियों व जिले के समाजसेवियो ने भी संबोधित किया
इस दौरान पार्टी के पदाधिकारी सीतापुर विधानसभा के नागरिक व्यापारी सहित पार्टी के समर्थक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button