विद्यार्थी समय के प्रबंधन से पा सकते हैं अप्रत्याशित सफलता – कर्नल भविष्य लखेड़ा

बलराम मौर्य/ बालजी हिन्दी दैनिक
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रबंध एवं उद्यमिता विभाग में दीक्षांत सप्ताह के अंतर्गत व्याख्यान आयोजित किया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह के निर्देश पर 30 वें दीक्षांत समारोह के उपलक्ष्य में दीक्षांत सप्ताह पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहें हैं इसी क्रम में ‘जीवन में सफलता और विजयी दृष्टिकोण का खाका’ विषय पर व्याख्यान दिया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता कर्नल भविष्य लखेड़ा रहे। कर्नल लखेड़ा 146 वीं ब्रिगेड अयोध्या में कार्यरत होने के साथ मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं। प्रो. हिमांशु शेखर सिंह और विभागाध्यक्ष प्रो. शैलेन्द्र वर्मा ने श्रीमती एवं भविष्य लखेड़ा का स्वागत मोमेंटो और बुके देकर किया। लखेड़ा ने सफलता के मंत्र छात्रों को बताए। उन्होंने जीवन शैली में बदलावों और मोबाइल के कम उपयोग से होने के फायदे गिनाए । भारतीय सेना की चुनौतियों से विद्यार्थियों को अवगत कराते हुए उनका सामना करके मिलने वाली सफलता को अप्रतिम बताया इससे अपने आप पर विश्वास भी बढ़ता है। लखेड़ा ने पोमोडोरो घड़ी दिखाते हुए विद्यार्थियों को समय प्रबंध करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा जैसा अपने आस पास के वातावरण में छात्र रहेंगे सफलता भी वैसी ही मिलेगी इसलिए अच्छे वातावरण में रहे अपने लक्ष्य को बड़ा बनाएं और भविष्य के प्रति लचीला रवैया अपनाए। इसके लिए आज से ही अपनी मनोदृष्टि बदलनी होगी। सेना से सभी को तप, त्याग और कठिन परिश्रम सीखना चाहिए। छात्रों के प्रश्नों का उत्तर भी मुख्य वक्ता द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ निमिष मिश्रा द्वारा एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रो. शैलेन्द्र वर्मा द्वारा किया गया । इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर विभाग के शिक्षक डॉ राना रोहित सिंह, डॉ.आशुतोष पांडेय, डॉ. महेंद्र पाल, डॉ. अंशुमान पाठक, डॉ. अनुराग तिवारी, श्याम श्रीवास्तव, पावनी रस्तोगी, डॉ कपिल देव, डॉ प्रवीण राय, सूरज सिंह, अंकिता यादव, डॉ संजीत पांडे, हर्ष गुप्ता, डॉ. राकेश मिश्रा डॉ. अनीता मिश्रा, पवन कुमार, आदि उपस्थित रहे।





