डिजिटल फ्राड से बचने के लिए लोगों को सावधानी आवश्यक – अजय कुमार

बैंकिंग सेवाओं , डिजिटल फ्राड , एवं जन सुरक्षा स्कीमों के बारे में किया गया जागरूक
बलराम मौर्य/ बालजी हिन्दी दैनिक
पूराबाजार, अयोध्या l अयोध्या जनपद के विकास खण्ड पूरा बाजार के ग्राम पंचायत सरायरासी में वित्तीय साक्षरता केंद्र मया बाजार द्वारा किया गया वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम कार्यक्रम में अयोध्या जोन क्रिसिल फाउंडेशन के असिस्टेंट एरिया मैनेजर अजय कुमार एवं सी एफ एल टीम पूरा बाजार के फील्ड कोर्डिनेटर कृष्ण चंद्र यादव समूह सखी रीनू बैंक सखी यूनियन बैंक सीमा शर्मा मौजूद रही कार्यक्रम में बैंक की विभिन्न सेवाओं के बारे में बताया साथ ही साथ वित्तीय समावेशन की स्कीमों जैसे प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना ,इत्यादि के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा साइबर फ्राड से कैसे बचा जाय डिजिटल बैंकिंग के लाभ और सावधानियों के साथ – साथ ,बैंकिंग ओटीपी की सावधानियों के बारे में बताया गया । इस अवसर पर सैकड़ो लोग उपस्थित रहे l





