उत्तर प्रदेशप्रयागराज

स्वदेशी मेला का पोस्टर हुआ रिलीज

प्रयागराज 8 नवंबर 2025
बीके यादव/ बालजी दैनिक

शनिवार को स्वदेशी जागरण मंच के पार्टी कार्यालय, इमलाक कॉलोनी, नदेसर वाराणसी में अखिल भारतीय स्वदेशी जागरण मंच के मेला प्रमुख सचीन्द्र बरियार ने काशी प्रांत के 12 जनपदों के संयोजक, सह संयोजक, समन्वयक, सह समन्वयक, महिला प्रमुख महिला,सह महिला प्रमुख एवं विशिष्ट कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि भारत के आर्थिक प्रगति का महामार्ग स्वदेशी का भाव है। स्वदेशी राष्ट्र की आत्मा है। स्वदेशी आर्थिक प्रगति का ब्रह्मास्त्र है। स्वदेशी ही राष्ट्र की सामाजिक, राजनीतिक एवं आर्थिक रूप से स्वतंत्रता की मूल अवधारणा की ओर अग्रसर कर सकता है। मेले की उपयोगिता, उपादेयता और सार्थकता के विषय में विस्तार पूर्वक कार्यकर्ताओं को सचिंद्र बरियार ने बताया। सचीन्द्र बरियार ने इस बात पर बल प्रदान किया कि स्वदेशी मेले से स्थानीय, आसपास के जनपद, प्रदेश एवं राष्ट्र के स्वदेशी उत्पादों का विक्रय होता है।
कार्यक्रम में सचिंद्र बरियार का स्वागत स्वदेशी जागरण मंच काशी प्रांत के प्रांत संयोजक डॉ अखिलेश त्रिपाठी ने किया। औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत मेल प्रमुख डॉ अरुण कुमार जी ने किया। उपस्थित अन्य विशिष्ट जन में उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व सदस्य तीर्थराज , काशी प्रांत के सह विचार विभाग प्रमुख डॉक्टर गोपाल सिंह , स्वदेशी जागरण मार्च काशी प्रांत के सह प्रचार प्रमुख प्ं विजय कुमार मिश्रा, स्वदेशी जागरण मंच काशी प्रांत के प्रांत युवा प्रमुख श्री राय साहब, महानगर महिला प्रमुख कविता मालवीय, राधे श्याम गुप्त नीरज चौरसिया रीना सिंह एवं अन्य विशिष्ट कार्यकर्ता जन उपस्थित थे।
इस महत्वपूर्ण बैठक में राष्ट्रीय मेल प्रमुख सचिंद्र बरियार प्रांत संयोजक डॉ अखिलेश त्रिपाठी, प्रांत मेल प्रमुख डॉ अरुण कुमार, प्रांत युवा प्रमुख राय साहेब, प्रांत सह प्रचार प्रमुख विजय मिश्रा, विधायक तीर्थ राज कविता मालवीय आदि प्रयागराज में आगामी 18 दिसंबर 2025 से 28 दिसंबर 2025 तक आयोजित होने वाले स्वदेशी मेला का पोस्टर रिलीज किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button