अयोध्याउत्तर प्रदेश

जागरण मंच का राष्ट्रीय अधिवेशन 9 नवम्बर को अयोध्या में

देशव्यापी ‘जानलेवा नशा के खिलाफ आन्दोलन’ को मिलेगी नई दिशा

बलराम मौर्य/ बालजी हिन्दी दैनिक
अयोध्या धाम। हिन्दू जागरण मंच द्वारा राष्ट्रीय अधिवेशन एवं जानलेवा नशा के खिलाफ देशव्यापी आन्दोलन का आयोजन आगामी 09 नवम्बर 2025, रविवार को प्रातः 11 बजे अयोध्या के श्री उदासीन संगत ऋषि आश्रम, रानोपाली में भव्य रूप से किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री महंत डॉ. स्वामी भरतदास जी महाराज करेंगे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री मनोज कुमार तिवारी जी, पूर्व जिला जज, गया (बिहार) एवं अध्यक्ष, स्थायी लोक अदालत, अयोध्या शामिल होंगे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. विद्यासागर उपाध्याय जी, अंतर्राष्ट्रीय वक्ता, दार्शनिक, शिक्षाविद, चिंतक एवं राष्ट्रीय पार्षद, शंकराचार्य परिषद बेंगलुरु होंगे, जो समाज में नशा मुक्ति की आवश्यकता पर अपने विचार रखेंगे। सारस्वत अतिथि के रूप में डॉ. चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी जी एवं डॉ. सुधा राय जी (संस्थापक-प्रबन्धक, उदया ग्रुप ऑफ स्कूल अयोध्या/गोरखपुर एवं अध्यक्ष प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन, उ.प्र.)* उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में गौरव पाण्डेय (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भाजपा) एवं योग गुरु ज्योति बाबा जी (राष्ट्रीय निदेशक, सो. योग ज्योति इंडिया, एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक एवं अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्त अभियान प्रमुख) कार्यक्रम में विशेष रूप से शिरकत करेंगे। इस आयोजन का उद्देश्य देशभर में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति के विरुद्ध सामाजिक जागरूकता फैलाना एवं युवाओं को भारतीय संस्कृति और स्वावलंबन की दिशा में प्रेरित करना है। कार्यक्रम के निवेदक हिन्दू जागरण मंच, अयोध्या धाम के जिला अध्यक्ष रमाकान्त जी एवं जिला महामंत्री शिशिर जी हैं, जबकि आयोजन की व्यवस्था का दायित्व कार्यक्रम संयोजक अमित जी एवं आदित्य नारायण जी (प्रांतीय मंत्री, जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ) के नेतृत्व में किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button