त्योहारों पर ज़हर बनकर बिक रही मिठाइयां! नकली खोया-घी बनाने वालों में खाद्य विभाग की कार्यवाही से मचा हड़कंप

दैनिक बालजी (ब्यूरो रिपोर्ट)
उन्नाव शुक्ला में,त्योहारों के मौसम में मिठास के नाम पर ज़हर बेचा जा रहा है! उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने मिलावट खोरों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। कार्रवाई की भनक लगते ही मिलावटी खाद्य पदार्थ बनाने वालों में हड़कंप मच गया है।
जिले में त्योहारी सीज़न को देखते हुए खाद्य विभाग की टीमों ने छापेमारी, जांच और सैंपलिंग की कार्यवाही तेज़ कर दी है। टीमों ने कई मिठाई निर्माण इकाइयों, डेयरियों और तेल रिफाइनिंग केंद्रों पर छापे मारे हैं। कई जगहों से नकली मावा, केमिकल युक्त दूध, रंग मिला रिफाइंड तेल और सिंथेटिक पनीर बरामद किए गए हैं।
विभागीय सूत्रों के अनुसार, कई किलो मिलावटी खोया और दूषित मिठाइयां मौके पर ही नष्ट कराई गईं। मिलावटखोरों के खिलाफ नमूने जांच हेतु लैब भेजे गए हैं।
त्योहारों के समय मावा, दूध, घी, रिफाइंड तेल, मिठाई और पनीर में हो रही खतरनाक रासायनिक मिलावट आम लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन चुकी है। ऐसे में विभाग ने आम जनता से भी अपील की है कि वे सस्ती या संदिग्ध मिठाइयां खरीदने से बचें और किसी भी तरह की मिलावट की सूचना तुरंत खाद्य विभाग को दें।
खाद्य विभाग की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से जिले के मिठाई कारोबारी और फैक्ट्री संचालकों में खौफ का माहौल है। प्रशासन ने साफ किया है कि यह अभियान दीपावली तक लगातार जारी रहेगा, और किसी भी मिलावटखोर को छोड़ा नहीं जाएगा।
. त्योहारों पर मिठाई की दुकानों पर उमड़ी भीड़ के बीच बढ़ी मिलावट की आशंका,





