गणेश उत्सव कार्यक्रम में भजन गायन के साथ झांकी प्रस्तुत की गई

विशाल मधुकर के भजन सुनकर श्रोतागण हुए मंत्र मुग्ध
वीरेश शुक्ला / दैनिक बाल जी
सीतापुर – महोली क्षेत्र के ग्राम नेरी में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी धूमधाम से गणेश उत्सव का कार्यक्रम मनाया जा रहा है गणेश उत्सव कार्यक्रम में कलाकार विशाल मधुकर ने एक से एक बढ़कर भजन गाए भजन सुनकर कार्यकर्ता व श्रोतागण ,दर्शक झूमने लगे । तथा भजनों पर मंत्र मुक्त होकर तालियां बजाते रहे । जय गणेश जय महादेवा, चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है , मां की ममता, आदि भजन प्रस्तुत किए गए ।भजन संध्या के बाद झांकी प्रस्तुत की गई उक्त कार्यक्रम महाकाल कांवरिया सेवा समिति के बैनर तले किया जा रहा है 6 सितंबर को मटकी फोड़ कार्यक्रम के साथ ही मढिया घाट पारेश्वर नाथ बाबा के स्थान पर गोमती नदी में गणेश विसर्जन का कार्यक्रम होगा तब तक लगातार भजन संध्या वह झांकी प्रस्तुत की जाएगी कार्यक्रम में कमेटी अध्यक्ष मोहित कश्यप ,सर्वेश गुप्ता ,अवधेश सिंह, कोषाध्यक्ष बालाजी कश्यप, पुजारी आदित्य कश्यप, सूरज मिश्रा, विशाल कश्यप, राजन कश्यप ,सोनू मिश्रा टेंट हाउस, हरिओम अर्कवंशी , पप्पू कश्यप, दुर्गेश कश्यप, सर्वशुलभ शुक्ला, हरिओम मिश्रा, शरद मिश्रा , श्रीकांत मिश्रा , बाबू कमल वीर शुक्ला सहित अनेक ग्रामवासी तथा भक्तगण भारी संख्या में उपस्थित रहे । इस अवसर पर भारी संख्या में मातृ शक्ति नन्हे मुन्ने बच्चों से कार्यक्रम शोभायमान होता रहा ।





