उत्तर प्रदेशगोण्डा

थाना तरबगंज जनपद गोण्डा पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले 01 नफर अभियुक्त को प्रकाश मे लाते हुए किया गया गिरफ्तार

शिवकुमार पाण्डेय गुरूजी/ बालजी हिंदी दैनिक

तरबगंज गोण्डा..

श्रीमान पुलिस अधीक्षक गोण्डा महोदय द्वारा जनपद में महिला सम्बन्धी अपराध करने वाले अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के सभी प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्षों को दिये गये थे । महोदय के आदेश के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के कुशल पर्यवेक्षण एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय तरबगंज के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक श्री कमलाकान्त त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना तरबगंज पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-332/25 धारा 137(2)/87 बी0एन0एस0 थाना तरबगंज जनपद गोण्डा से सम्बन्धित पीड़िता की सकुशल बरामदगी की गयी तथा प्रकाश मे आये अभियुक्त संदीप गौतम पुत्र स्व0 छेदी गौतम निवासी ग्राम टिकैतपुरवा महादेवा थाना तरबगंज जनपद गोण्डा को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।

संक्षिप्त विवरण—वादी श्री रामकुमार पाण्डेय पुत्र भगौती प्रसाद निवासी महादेवा पूरे टिकैत पुरवा थाना तरबगंज जनपद गोण्डा द्वारा दिनांक 25.10.2025 को थाना हाजा पर बाबत दिनांक 25.10.2025 को करीब 8 बजे सुबह प्रार्थी के भाई की लड़की मानशी उम्र करीब 13 वर्ष अपने घर से स्कूल के लिये निकली तब से न स्कूल पहुँचने और न घर वापस आने तथा कहीं गायब हो जाने सम्बन्ध मे पंजीकृत कराया गया था । जिसकी विवेचना उ0नि0 श्री गौरव सिंह द्वारा सम्पादित की जा रही है ।

🚨🚨🚨 अभियुक्त का विवरण 🚔🚔🚔

1. संदीप गौतम पुत्र स्व0 छेदी गौतम निवासी ग्राम टिकैतपुरवा महादेवा थाना तरबगंज जनपद गोण्डा

गिरफ्तारकर्ता टीम——
1. उ0नि0 श्री गौरव सिंह
2. का0 नरेन्द्र सिंह
3. म0आ0 वन्दना देवी

प्रभारी निरीक्षक
थाना तरबगंज गोण्डा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button