उत्तर प्रदेशउन्नाव
टीबी मुक्त पंचायत बैठक हुई सम्पन्न

रत्नम चौरसिया/ दैनिक बालजी
पुरवा – उन्नाव
4 सितंबर को ब्लॉक हिलौली में पंचायतीराज विभाग द्वारा ब्लॉक स्तर पर आयोजित ग्राम प्रधानों के प्रशिक्षण में प्रतिभाग कर प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत “टीबी मुक्त पंचायत” के सम्बन्ध में ग्राम प्रधानों को NTEP एवं WHP(इम्पैक्ट इंडिया प्रोजेक्ट)- उन्नाव द्वारा संयुक्त रूप से प्रशिक्षित किया गया।प्रशिक्षण के दौरान प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत प्रधान को निःक्षय मित्र के जुड़कर क्षय रोगियों को पोषण पोटली दिए जाने हेतु प्रेरित किया गया। उक्त प्रशिक्षण में NTEP से जिला कार्यक्रम समन्वयक विनोद कुमार यादव, वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक मुनेंद्र वर्ल्ड हेल्थ पार्टनर्स से कम्युनिटी कोऑर्डिनेटर नीरज कुमार उपस्थित रहे।





