अयोध्याउत्तर प्रदेश

भौतिकी एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग विभाग में दीक्षांत व्याख्यान का आज हुआ आयोजन

अयोध्या l डॉ० राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के में कुलपति कर्नल डॉ बिजेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में 30वें दीक्षांत समारोह के तहत व्याख्यान आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भौतिकी विभाग दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर, विश्वविद्यालय, गोरखपुर पूर्व विभागाध्यक्ष एवं संकायाध्यक्ष प्रो० एस०एन० तिवारी ने “ विज्ञान, समाज एवं संस्कृति” विषय पर अपना सारगर्भित व्याख्यान प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो० गंगाराम मिश्र ने मुख्य वक्ता एवं उपस्थित श्रोताओं का स्वागत उद्बोधन किया। भौतिकी एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर के० के० वर्मा ने विषय प्रवर्तन करते हुए विज्ञान, समाज एवं संस्कृति के परस्पर जुड़ाव एवं वर्तमान के नवीन वैज्ञानिक अन्वेषणों पर प्रकाश डाला। प्रो० एस०एन० तिवारी ने अपने उद्बोधन में विज्ञान के विकास का समाज व संस्कृति पर प्रभाव का वर्णन करते हुए कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की। आपने गैलीलियो से लेकर जीरो वोल्ट क्वांटम टनलिंग तक विज्ञान के सफर का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि गैलेलियो ने जब पहली बार बताया कि पृथ्वी सूर्य का चक्कर लगाती है तो तत्कालीन शासकों ने उन्हें कैद की सजा दी। आगे चलकर उनका यह कथन सत्य सिद्ध हुआ। इसी क्रम में प्रो० तिवारी ने सर आइजक न्यूटन, अल्बर्ट आइंस्टीन, सर सी वी रमन व अन्य महान वैज्ञानिकों के योगदान का वर्णन करते हुए समाज व संस्कृति के उत्थान में उनके सिद्धांतों के महत्व को समझाया। कार्यक्रम के समापन पर डॉ० अनिल कुमार ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।इस अवसर पर डॉ० सिंधू सिंह, डॉ० अश्वनी कुमार,डॉ० जितेंद्र कौशल श्रीवास्तव व डॉ० गया प्रसाद तिवारी, विभाग के शोध छात्र, एम. एस .सी.एवं बी.एस.सी. के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button