उत्तर प्रदेशबरेली

जिला अस्पताल का दवा काउंटर 12 बजे हुआ बंद, जन औषधि केंद्र पर लगी मरीजों की भीड़

बरेली। जिला अस्पताल में शनिवार को हाफ डे ओपीडी होने की वजह से 12 बजे फार्मेसी काउंटर बंद हो गया। उस समय कई मरीजों को दवा नहीं मिल पाई थी। ऐसे में अस्पताल परिसर में संचालित हो रहे जन औषधि केंद्र के बाहर मरीजों की भीड़ लग गई।माह का दूसरा शनिवार होने की वजह से कार्यालय बंद था अस्पताल की ओपीडी भी आधा दिन ही संचालित हुई। 11:15 बजे तक पर्चे बने और 12 बजे तक ओपीडी में मरीज देखे गए। कई मरीजों को इसकी जानकारी नहीं होने की वजह से फार्मेसी काउंटर पर पहुंचने में उनको देरी हो गई। 12 बजे फार्मेसी बंद होने की वजह से मरीज जन औषधि केंद्र पर दवा के लिए कतार में खड़े नजर आए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button