वेद मंत्रों के साथ बाबा नीम करोली की मूर्ति स्थापना हुई

बरेली। हनुमान जी के परम भक्त बाबा नीम करोली की मूर्ति की स्थापना बुधवार को श्यामगंज स्थित खाटू श्याम सर्व देव मंदिर में हुई। मूर्ति स्थापना मुख्य अतिथि त्यागी जी की उपस्थिति में आचार्य महेश शर्मा ने वेद मंत्रों के साथ इस कार्य को संपन्न कराया। इस अवसर पर मंदिर को कोलकाता और बेंगलुरु से आए फूलों से सजाया गया। मुख्य अतिथि ने बाबा की शिक्षाओं , उनके जीवन के साथ ही उनके करुणा संदेश को भी विस्तार से बताया। स्थापना कार्यक्रम में भक्त जनों ने श्री राम भक्त हनुमान जी और बाबा नीम करोली के भजनों को सुना कर भक्ति रस की रस धारा प्रवाहित की। कार्यक्रम का आनंद लेने वालों मे सुशील पाठक, विधायक डॉ राघवेंद्र शर्मा, डॉ ए सी त्रिपाठी उमेश कठेरिया,, संजय आयालानी ,डॉ आनंद लखतकिया , राजेश अग्रवाल, अनुपम, टीबड़े बाल, रमेश चंद्र, सहित बड़ी संख्या में गढ़वा ने नागरिक और क्षेत्रवासी शामिल रहे।





