आज जायसवाल समाज अपने कुल देवता का मनाएगा जन्मोत्सव समारोह

राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष चारु चौधरी होंगी मुख्य अतिथि
बालजी हिन्दी दैनिक
गोंडा। जायसवाल समाज गोंडा द्वारा आज एक महत्वपूर्ण बैठक होटल राजगंगा में आयोजित हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी 29 अक्टूबर 2025 को शाम 4 बजे से जायसवाल समाज के कुल देवता भगवान राज राजेश्वर सहस्त्रबाहु अर्जुन का जन्मोत्सव समारोह गांधी पार्क के टाउन हॉल में मनाया जाएगा। जिसमें समाज के मेधावियों, बुजुर्गों, जनपद में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारियों, पत्रकारों आदि को सम्मानित किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान समाज के छात्र-छात्राओं द्वारा अपनी प्रतिभा दिखाकर समाज को गर्व महसूस करायेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी उपस्थित रहेंगी। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के राष्ट्रीय संयोजक एवं उत्तर प्रदेश व महाराष्ट्र प्रभारी जायसवाल अटल कुमार गुप्ता कोयंबटूर, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं सदर विधायक प्रतिनिधि अशोक जायसवाल बहराइच, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व राष्ट्रीय अध्यक्ष योग सोशल सोसायटी हरीराम जायसवाल, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष महिला सभा अनीता जायसवाल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष महिला सभा अनीता नीतू जायसवाल सहित समाज के तमाम शीर्ष नेतृत्व आ रहे हैं। समाज द्वारा यह भी निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम संपन्न होने के उपरांत अपने समाज के युवाओं को रोजगार एवं जो बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं लेकिन आर्थिक स्थिति से कमजोर हैं उन्हें भी समाज द्वारा आर्थिक सहायता दी जाएगी एवं अपने समाज के चिकित्सकों द्वारा समन्वय स्थापित कर उनके द्वारा निशुल्क इलाज के लिए प्रेरित भी किया जाएगा। बैठक में जायसवाल समाज के अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल, महामंत्री पवन जायसवाल, कोषाध्यक्ष बच्चा जायसवाल, उपाध्यक्ष आलोक जायसवाल, अजीत गुप्ता सहित पदाधिकारियों में अनिल जायसवाल, शशांक जायसवाल, राम आशीष जायसवाल, मनोज जायसवाल, संजय जायसवाल, असित जायसवाल, अभिषेक जायसवाल, विजय जायसवाल, शक्ति सामन्त, राजेश जायसवाल पत्रकार, अमन जयसवाल आदि लोग उपस्थित रहे।





