अयोध्याउत्तर प्रदेश

सभासद आरती जयसवाल के प्रयास पर श्रृंगीऋषि से बनारस तक चलने वाली बस का हुआ विस्तार,अब चलेगी बुनकर नगरी टांडा से

महकमे ने चालक-परिचालक का नाम व मो0 नं0 किया सार्वजनिक

अनीता चौहान/ बालजी हिन्दी दैनिक
अयोध्या। बीते दिनो श्रृंगीऋषि (महबूब गंज) से वाराणसी (काशी) तक चलने वाली बस का फेरा अकबरपुर डिपो पर तैनात परिवहन महकमे के अधिकारियों ने रविवार से बढ़ा दिया है।श्रृंगी ऋषि से बनारस तक चलने वाली यह बस अब श्रृंगीऋषि (महबूबगंज) में रात्रि ठहराव करने के बजाय रात्रि हाल्ट टांडा बस स्टेशन पर करेगी। अकबरपुर डिपो पर तैनात केंद्र प्रभारी श्री मती लक्ष्मी सिंह द्वारा गोसाईगंज नगर पंचायत की सभासद एवं जय बाबा अमरनाथ बर्फानी सेवा समिति (रजि0) की अध्यक्ष श्रीमती आरती जयसवाल को भेजे पत्र के पत्रांक सं0- अयो0क्षे0/स0क्षे0प्र0/अ0पुर/संचा0/2025/ 2262 में दर्शाया है कि उक्त संपर्क मार्ग पर 380 किमी0 की दूरी तय करने वाली आईसर मिनी बस नंबर:–यूपी 78/ एलटी 9959 के मेंटीनेंस का कार्य टांडा डिपो पर होने के कारण अब यह बस टांडा से चलकर श्रृंगीऋषि (महबूबगंज),गोसाईगंज, अकबरपुर होते हुए वाराणसी तक आएगी और जाएगी।डिपो इंचार्ज ने बताया कि इस रूट पर यात्रा करने वाले यात्री अपने आवागमन को सर्व सुलभ बनाने के लिए संविदा बस चालक देवेंद्र कुमार जिनका मो0 नं0—- 8957719172 व संविदा परिचालक अर्चना यादव मो नं0—– 7317700727 पर संपर्क कर सकते हैं। सभासद श्रीमती जायसवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस (काशी) तक चलने वाली यह बस प्रतिदिन सुबह साढ़े 5 बजे टांडा डिपो से चलकर 6 बजे श्रृंगी ऋषि पहुंचेगी तथा वहां आधे घंटे स्टॉप करने के बाद 6:55 पर गोसाईगंज,साढ़े 7 बजे अकबरपुर,09 बजे शाहगंज एवं 12 बजे बाराणसी पहुंचकर 1 घंटे बाद दोपहर 01 बजे बाराणसी से चलकर पौने 4 बजे शाहगंज,सवा 05 बजे अकबरपुर व पौने 7 बजे टांडा पहुंचेगी।डिपो इंचार्ज लक्ष्मी सिंह ने यह भी बताया कि बनारस से वापसी में इस बस को अकबरपुर से टांडा भेजा जाएगा लेकिन बनारस से इस बस में अगर यात्री गोसाईगंज एवं महबूबगंज के लिए मिलेंगे तो करेगी गोसाईगंज,महबूब गंज के रास्ते चलकर टांडा में रात्रि हाल्ट करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button