उत्तर प्रदेशसीतापुर

बाढ़ आपदा से निपटने हेतु वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से टेबल टॉप मॉक एक्सरसाइज सम्पन्न

ब्यूरो रिपोर्ट अनूप पाण्डेय 
  जनपद सीतापुर में संभावित बाढ़ आपदा से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से टेबल टॉप मॉक एक्सरसाइज आयोजित की गई। यह अभ्यास राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ैक्ड।) के दिशा-निर्देशन में आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नीतीश कुमार सिंह ने की।
वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अवगत कराया गया कि बाढ़ के दौरान विभिन्न विभागों की भूमिका, संसाधनों की तैनाती, राहत एवं बचाव कार्यों की योजना, संचार तंत्र और आपसी समन्वय की रणनीति पर चर्चा की गई। इस दौरान बताया गया कि अभ्यास इस दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है कि इसमें आपदा की पूर्व-तैयारी, त्वरित प्रतिक्रिया एवं बहु-विभागीय तालमेल को परखा जायेगा।
अपर जिलाधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि ऐसे मॉक अभ्यास आपदा प्रबंधन की दक्षता को बढ़ाते हैं और वास्तविक स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करते हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ पूर्व एवं बाढ़ के बाद सभी आवश्यक तैयारियां जैसे राहत शिविरों की पहचान, नावों की उपलब्धता, जीवन रक्षक सामग्री, चिकित्सा सुविधा एवं पशु चिकित्सा की व्यवस्था समय से सुनिश्चित कर ली जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपना मोबाइल नम्बर 24 घण्टे संचालित रखेंगे तथा प्राप्त हुयी शिकायतों को निस्तारण कराते रहें।
वीडियो क्रांफ्रेसिंग के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आलोक कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 सुरेश कुमार सहित संबंधित विभाग अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button