क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थान पर हुई मार्ग दुर्घटना में एक अबोध सहित दो की मौत।

रिपोर्ट सुनील वर्मा
सदरपुर, सीतापुर
क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थान पर हुई मार्ग दुर्घटना में एक अबोध सहित दो की मौत हो गई वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को इलाज के लिए सीएससी में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने दो को मृत घोषित करते हुए घायल महिला का इलाज शुरू किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।
सदरपुर थाना क्षेत्र के मलुही पुरवा निवासी एहसान अपनी सास साजिदा पत्नी इलियास के साथ बाइक से अपनी दो दिन की नवजात बेटी रूखसार को लेकर महमूदाबाद सीएचसी उसकी दवाई लेने आ रहा था कि तभी महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गड़रिया पुरवा गांव के सामने एहसान की बाइक को सामने से आ रही बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी दो दिन की नवजात बेटी अपनी नानी के हाथ से छूटकर गिर गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर लगने के बाद साजिदा भी बाइक से गिरकर घायल हो गई जिन्हें सीएससी में भर्ती कराया गया। दूसरी घटना सदरपुर थाना क्षेत्र के सुर्खुपुर पुरवा गांव की रहने वाली शिल्पा (15) पुत्री कमलेश जो पढ़ने के लिए लखनऊ पैदल घर से निकलकर जा रही थी पर्वतपुर चौराहे पर आ रही अनियंत्रित पिकअप ने उसे जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई आनन-फानन में परिजनों द्वारा घायल शिल्पा को सीएचसी महमूदाबाद लाया गया जहां इमरजेंसी में मौजूद डॉ. एसएन गुप्त ने उसे मृत





