मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों में हुई भिड़ंत

रिपोर्ट सनोज मिश्रा
अटरिया सीतापुर। इलाके के टापर गांव में बीती रात मामूली बात को लेकर दो पक्षों में हिंसक भिड़ंत हो गयी जिसमें सीओ सहित कई थानों की फ़ोर्स ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दिया।
बताते चलें कि शुभम यादव पुत्र राजेश निवासी टापर थाना अटरिया जो कि कक्षा ग्यारहवीं का छात्र है वह बीती रात अपनी बाइक से गांव में ही कैंन में दूध लेने गया था तभी पिकअप से रात में गुजर रहे विषेश समुदाय के युवक इमरान पुत्र हसीब ने दुध लेकर आ रहे युवक को टक्कर मार दी जिसमें दोनों के बीच मामूली कहासुनी हुई जिसके बाद विषेश समुदाय के लोगों ने युवक पर चढ़ाई कर दी और लाठी डंडा लेकर दौड़ाया मामला बढ़ता देख ग्रामीणों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू किया तो घटना हिंसक रुप ले रही थी और दो समुदायों से जुड़ा होने पर सिंधौली सीओ कपूर कुमार अटरिया इंस्पेक्टर सहित अन्य थानों का भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा दोनों पक्षों से वार्ता कर विषेश समुदाय के शकील अनीस हसीब इमरान को मौके से गिरफ्तार कर लिया पीड़ित से तहरीर लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दिया।





