उत्तर प्रदेशलखनऊ

अज्ञात चारपहिया वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल…….

नगराम। लखनऊ, थाना नगराम क्षेत्र के अंतर्गत रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। विनय कुमार (उम्र 20 वर्ष), पुत्र जगजीवन, जो बाइक से अचलीखेड़ा से समेसी की ओर जा रहे थे, तभी बलसिंहखेड़ा के पास किसी अज्ञात चारपहिया वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विनय कुमार का बाएं पैर का निचला हिस्सा फ्रैक्चर हो गया। घटना के बाद चारपहिया वाहन मौके से फरार हो गया। घायल युवक को तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।परिजनों द्वारा नगराम थाने में घटना की तहरीर दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी वाहन और चालक की तलाश जारी है।स्थानीय लोग इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों की बढ़ती संख्या को लेकर पहले भी चिंता जता चुके हैं। पुलिस से इस मार्ग पर निगरानी बढ़ाने की मांग की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button