उत्तर प्रदेशलखनऊ

मोहनलालगंज नगर पंचायत क्षेत्र के छिबऊ खेड़ा वार्ड नंबर 12 में नाली जर्जर, नागरिक परेशान…….

मोहनलालगंज। लखनऊ, नगर पंचायत मोहनलालगंज के अंतर्गत आने वाले मऊ गांव के छिबऊ खेड़ा वार्ड नंबर 12 में नागरिकों को टूटी नाली की समस्या से दो वर्षों से जूझना पड़ रहा है। खराब नाली के चलते गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय निवासी आयुष यादव, सौरभ यादव और शिवचरन रावत ने बताया कि नाली की मरम्मत न होने के कारण गाड़ियों का आवागमन बाधित हो गया है। लोगों को ईंटें बिछाकर रास्ता बनाना पड़ रहा है। इसके अलावा गंदगी के कारण स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी बढ़ रही हैं।निवासियों ने कई बार नगर पंचायत व संबंधित अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। नागरिकों का कहना है कि समस्या का समाधान जल्द नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप कर नाली की मरम्मत कराने और क्षेत्र को स्वच्छ व सुगम बनाने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button