उत्तर प्रदेशउन्नाव

कानपुर ब्लास्ट के बाद उन्नाव पुलिस हाई अलर्ट पर – पटाखा बाजारों में कड़ी निगरानी शुरू

दैनिक बालजी एम एम मालवीय

उन्नाव: कानपुर में हाल ही में हुए विस्फोटक हादसे के बाद उन्नाव पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीमों ने पटाखा बाजारों पर सख्त निगरानी शुरू कर दी है।

फायर अधिकारी (सीएफओ) अनूप सिंह ने बताया कि कप्तान के निर्देशानुसार उन्नाव में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत उन इलाकों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है जहां अवैध या असुरक्षित पटाखों की बिक्री की आशंका है।

उन्होंने बताया कि एसएचओ और मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में लगातार चेकिंग अभियान चल रहे हैं। इस दौरान कई दुकानों पर पटाखों की सुरक्षा पिन गलत पाई गईं, जिससे हादसे का खतरा था। तत्काल कार्रवाई करते हुए ऐसे असुरक्षित पटाखों को बाजार से हटवाया गया और दुकानदारों को सख्त गाइडलाइन दी गई।

सीएफओ अनूप सिंह ने कहा कि यह अभियान सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नहीं, बल्कि संभावित हादसों से जनता को बचाने के उद्देश्य से भी चलाया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि केवल प्रमाणित और सुरक्षित पटाखों का ही उपयोग करें।

उन्नाव पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शहर के प्रमुख बाजारों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सतत निगरानी रखी जा रही है और सुरक्षा के मद्देनजर यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button