कॉन्फ्रेंस विकास 2025 के संयोजकों के साथ कुलपति ने की बैठक

स्वामी विवेकानंद सभागार सहित परिसर का कुलपति ने किया निरीक्षण
बलराम मौर्य / बालजी हिन्दी दैनिक
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय एवं आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज की ओर से शुक्रवार को ‘विकास- 2025’ के अंतर्गत औद्योगिक ज्ञान, अप्रेंटिशिप एवं स्किल विषय पर एक दिवसीय यूजीसी कांफ्रेंस आयोजित होगा। इसी की तैयारी को लेकर कुलपति ने समिति संयोजकों के साथ आवश्यक बैठक की और कॉन्फ्रेंस के तैयारी की समीक्षा की। कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह के निर्देश पर 15 समितियों के संयोजको ने कार्य को अंतिम रूप दिया गया। कॉन्फ्रेंस की तैयारी को लेकर कुलपति ने परिसर सहित आयोजन के पंडाल एवं स्वामी विवेकानंद सभागार का किया निरीक्षण। आवश्यक तैयारी को जल्द ही पूरा करने के लिए निर्देशित किया। अतिथियों के ठहरने के लिए शहर के 15 होटलों में व्यवस्था की गई है। यातायात समिति के संयोजक प्रो.अनूप कुमार ने बताया अभी तक काफी संख्या में बाहर से आने वाले अतिथि आ चुके हैं। कुछ के देर रात तक पहुंचने का शेड्यूल है।
विवि के स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में आयोजित कांफ्रेंस के दिन उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के 500 से अधिक शिक्षाविदों का जमावड़ा होगा।
इस अधिवेशन के मुख्य अतिथि सूबे के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही होंगे। विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी होंगी। कार्यक्रम में यूजीसी के पूर्व अध्यक्ष प्रो. एम जगदीश कुमार शिरकत करेंगे। अध्यक्षता कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह द्वारा किया जाएगा। इस बैठक में कुलसचिव विनय कुमार सिंह वित्त अधिकारी पूर्णेन्द्र शुक्ला, प्रो एस एस मिश्र, प्रो नीलम पाठक प्रो सिद्धार्थ शुक्ला, प्रो के के वर्मा, प्रो विनोद श्रीवास्तव, प्रो संजय पाठक, प्रो शैलेंद्र कुमार वर्मा, प्रो शैलेंद्र कुमार,डॉ विनोद चौधरी, इंजीनियर आरके सिंह सहित उपस्थित रहे।





