अयोध्याउत्तर प्रदेश

चलो गाँव की ओर अभियान का असर आने वाले 2027 के चुनाव में दिखेगा – विकास मौर्य

अयोध्या में जन अधिकार पार्टी का “गाँव चलो अभियान” हुआ तेज, सघन जनसंपर्क से जनता से जोड़ा गया संवाद

अखिलेश मौर्य/ बालजी हिन्दी दैनिक
महबूबगंज, अयोध्या। जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय शिवकन्या कुशवाहा के नेतृत्व में चलाए जा रहे “गाँव चलो अभियान” के तहत आज अयोध्या जनपद के लालपुर ग्राम पंचायत में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान मण्डल महासचिव अयोध्या मण्डल घनश्याम गौतम तथा जिला संगठन मंत्री डॉ. राम जीत मौर्य (मिस्टर सफेदी) के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लालपुर ग्राम पंचायत के मजरे जमोली और दलेल का पूरा, ग्राम पंचायत पौसरा में घर-घर जाकर जनता से संवाद स्थापित किया। जनसंपर्क के दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने लोगों को जन अधिकार पार्टी की नीतियों और विचारधारा से अवगत कराया तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी। मण्डल महासचिव अयोध्या मण्डल घनश्याम गौतम ने बताया कि “गाँव चलो अभियान” का उद्देश्य गांव-गांव जाकर आम जनता की समस्याओं को सुनना, स्थानीय मुद्दों को समझना और जनता के सहयोग से संगठन को मजबूत बनाना है। जिला अध्यक्ष विकास मौर्य ने कहा कि चलो गाँव की ओर अभियान का असर आने वाले समस्त चुनाव में दिखेगा तथा गाव की जनता अपने आप जन अधिकार पार्टी का नाम ही जपेगी l इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने भी जन अधिकार पार्टी के इस प्रयास की सराहना की और कई युवाओं ने पार्टी से जुड़ने की इच्छा व्यक्त की। अभियान के दौरान, जिलाध्यक्ष विकास मौर्य, अनूप मौर्य, अनुराग मौर्य, गंगाराम मौर्य, सुभाष चौरसिया, महेंद्र चौरसिया , मनीष मौर्य, लवकुश मौर्य, अखिलेश मौर्य, केशव राम मौर्य, शिवनाथ मौर्य, बलराम मौर्य अजय कुमार मौर्य, जगदीश मौर्य रामभेज मौर्य , कृपा शंकर मौर्य, सोनू मौर्य, राकेश कुमार मौर्य अखिलेश मौर्य, विमलेंद्र मौर्य सहित अनेक कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। अयोध्या मण्डल के महासचिव घनश्याम गौतम ने कहा कि पार्टी जनता की आवाज़ को मजबूत करने के लिए गांव-गांव पहुंच रही है। वहीं डॉ. राम जीत मौर्य ने कहा कि संगठन जनता के बीच रहकर उनके अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्षरत है।“गाँव चलो अभियान” के जरिए जन अधिकार पार्टी ने ग्रामीण क्षेत्रों में नई राजनीतिक चेतना जगाने का संकल्प लिया है, जो आने वाले समय में पार्टी के जनाधार को और सशक्त करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button