उत्तर प्रदेशलखनऊ

नगराम में सर्पदंश से महिला की मौत, चार वर्षीय पुत्र का रो-रोकर बुरा हाल……

मायके पक्ष ने पोस्टमार्टम से किया इंकार, आपसी सहमति से हुआ अंतिम संस्कार……

नगराम।लखनऊ, नगराम थाना क्षेत्र में रविवार को उस समय मातम छा गया जब 24 वर्षीय विवाहिता की सर्पदंश से मौत हो गई। चार वर्षीय मासूम की मां को यूं अचानक खो देने से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। मायके और ससुराल पक्ष की आपसी सहमति से बिना पोस्टमार्टम कराए ही महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया।जानकारी के अनुसार, नगराम थाना अहिरनखेड़ा मजरा कमालपुर विचलिका निवासी दुर्गेश कुमार गौतम की पत्नी चांदनी (24) शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे घर के कमरे में रखे फ्रिज के नीचे सफाई कर रही थीं। इसी दौरान अचानक एक सर्प ने उन्हें डंस लिया। शुरू में चांदनी को सर्पदंश का आभास नहीं हुआ, लेकिन कुछ देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। तब उन्होंने मोहल्ले की कुछ महिलाओं को अपनी परेशानी बताई।घटना के समय घर के सभी पुरुष और महिलाएं धान की निराई में खेतों में व्यस्त थे। सूचना मिलते ही परिजन आनन-फानन में चांदनी को मोहनलालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर उन्हें सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। सिविल अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने चांदनी को मृत घोषित कर दिया।मायके पक्ष ने पोस्टमार्टम कराने से साफ इंकार कर दिया। दोनों पक्षों की आपसी सहमति के बाद रविवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतका अपने पीछे 4 वर्षीय पुत्र काव्यांश को छोड़ गई हैं। इस दर्दनाक घटना के बाद गांव में शोक की लहर है और हर कोई इस असमय मौत से व्यथित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button