स्वच्छ वातावरण और योग से खुद को करो निरोग – मंशूभाई
पीपल का पौध रोपित कर योग गुरु रामनयन वर्मा ने दिया योग और प्रकृति समन्वय का संदेश


बलराम मौर्य / बालजी हिंदी दैनिक
तारुन,अयोध्या l 21 जून विश्व योग दिवस के पावन अवसर पर गीता एजुकेशनल इंस्टीट्यूट कनकपुर झगरौली ब्लाक तारुन जिला अयोध्या के विद्यालय प्रांगण में योग कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें मणिप्राण संगठन अध्यक्ष मंशूभाई की उपस्थिति में योग गुरु श्री रामनयन वर्मा जी के द्वारा लगभग सैकड़ो लोगों को आसान एवं प्राणायाम के माध्यम से निरोग रहने के उपाय बताए गए। योग कार्यक्रम जन शिक्षण संस्थान अयोध्या के सहयोग से मनाया गया। मणिप्राण संगठन के नियमानुसार कार्यक्रम का शुभारंभ वृक्ष पूजा के साथ किया गया। जिसमें योग गुरु रामनयन वर्मा को पीपल का पौधा भेंट किया गया। और विद्यालय प्रबंधक कर्मवीर वर्मा ने योग गुरु रामनयन वर्मा जी को एक साल भेंट कर सम्मानित किये। मणिप्राण संगठन अध्यक्ष श्री मंशूभाई जी ने उपस्थित जनमानस से योग स्वास्थ्य और स्वच्छ वातावरण प्राप्त करने हेतु गांव-गांव में कैंप लगाकर लोगों को इसके प्रति जागरूक करने की बात कही। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक कर्मवीर वर्मा , रामेश्वर वर्मा उपाध्यक्ष , महावीर वर्मा, प्रधानाचार्य बसंत कुमार साहू , वरिष्ठ शिक्षक गंगाराम गुप्ता , अंकित शुक्ला, डीपी पांडे, माधुरी वर्मा , रेखा, उर्मिला, काजल , एडीन सर, मनोराम वर्मा , रवि वर्मा , अनुराग मिश्रा आदि एवं विद्यालय की छात्र-छात्राएं उपस्थित रही। भेंट स्वरूप प्रदान पीपल का पौध योग गुरु श्री रामनयन वर्मा जी ने ग्राम नौरुपिया निवासी श्री राम मनोरथ वर्मा जी के देख-रेख में रोपित किया।





