राज्यहरियाणा

नवीन जयहिंद का JJP की छात्र महापंचायत पर हमला, लगाए तीखे आरोप

आम आदमी प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने हिसार में जननायक जनता पार्टी (JJP) द्वारा आयोजित ‘छात्र हित महापंचायत’ पर कड़ा तंज कसा है। जयहिंद ने पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और दिग्विजय चौटाला को आड़े हाथों लेते हुए उनके छात्र हितों के दावों पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

छात्रों के रक्षक बनने का कर रहे ढोंग 
नवीन जयहिंद ने दिग्विजय चौटाला के पुराने बयानों का हवाला देते हुए कहा कि जो लोग भाजपा नेता के बेटे द्वारा लड़की छेड़ने के मामले में आरोपियों का समर्थन कर रहे थे, आज वे छात्रों के रक्षक बनने का ढोंग कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “जेजेपी यह महापंचायत छात्रों के लिए नहीं, बल्कि खुद को  राजनीतिक रूप से बचाने के लिए कर रही है।”

दुष्यंत चौटाला पर बोला हमला
दुष्यंत चौटाला पर सीधा हमला बोलते हुए जयहिंद ने कहा, “दुष्यंत चौटाला कब से छात्र हो गए? छात्र पंचायतें पार्कों में नहीं, बल्कि यूनिवर्सिटी कैंपस में होनी चाहिए।” उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि अगर जेजेपी में वाकई हिम्मत है, तो वे मुख्यमंत्री और डीजीपी का पुतला फूंक कर दिखाएं।

पुलिस को ‘घी’ देने का अनोखा ऐलान
नवीन जयहिंद ने अपने चिर-परिचित अंदाज में एक अजीबोगरीब घोषणा की। उन्होंने कहा कि जो सीआईए टीम के सदस्य इन नेताओं की गाड़ियों को रोकने का साहस करेंगे, उन्हें वह 5 किलो और 11 किलो घी इनाम में देंगे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “जब दुष्यंत डिप्टी सीएम थे, तब पुलिस इनके लिए महात्मा थी, आज वही पुलिस राक्षस कैसे हो गई?”

केजरीवाल-दिग्विजय मुलाकात पर उठाये सवाल
दिग्विजय चौटाला की दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से हुई मुलाकात पर भी जयहिंद ने चुटकी ली। उन्होंने पूछा कि क्या दोनों के बीच एसवाईएल  के गंभीर मुद्दे पर कोई चर्चा हुई? यह बात दिग्विजय को जनता के सामने साफ करनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button