Uncategorizedदेशराज्यहरियाणा

हरियाणा के फरीदाबाद में 3.2 तीव्रता का भूकंप

फरीदाबाद। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद में आज सुबह 6 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस हुए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई। यह जानकारी राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने दी। इस माह में कुछ दिनों से राज्य में लगातार भूगर्भीय हलचल हो रही है।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, फरीदाबाद में आज भूकंप से जमीन के नीचे पांच किलोमीटर की गहराई में हलचल हुई। झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। उल्लेखनीय है कि हरियाणा के रोहतक जिले में 16 जुलाई की रात 12:46 बजे 3.3 तीव्रता का भूकंप आया। धरती के नीचे इसकी गहराई 10 किलोमीटर रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button