Uncategorizedउत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

यूनियन ने मेयर से मिलकर मेयर को बधाई दी

स्वच्छ सर्वेक्षण में तीसरा स्थान मिलने पर बधाई

लखनऊ। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में लखनऊ ने देश भर में तीसरा स्थान हासिल कर ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि पर मंगलवार को मेयर सुषमा खर्कवाल ने अपने कैंप कार्यालय में नगर निगम और जलकल विभाग के कर्मचारी संगठनों के साथ बैठक की।बैठक में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के अध्यक्ष और महामंत्री शामिल हुए। इन्होंने मेयर से मिलकर उन्हें शहर के तीसरा स्थान आने पर बधाई दी। मौके पर कर्मचारियों ने कहा कि शहर को नंबर-1 बनाने के लिए मेहनत करेंगे। मेयर ने संगठनों से कहा कि “लखनऊ को स्वच्छता में तीसरा सबसे स्वच्छ शहर बनाने का श्रेय आप सभी कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण को जाता है। गर्मी, बरसात और तमाम चुनौतियों के बावजूद आपने सेवा भाव से कार्य किया, जिसके परिणामस्वरूप लखनऊ को यह गौरव मिला।बैठक में नगर निगम और जलकल विभाग के प्रमुख संगठनों जैसे नगर निगम कर्मचारी संघ, जलकल कर्मचारी संघ, सफाई मजदूर संघ, उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ सहित कई अन्य संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। मेयर ने कर्मचारियों से स्वच्छता मिशन को जन आंदोलन बनाने और इसे और ऊंचाइयों तक ले जाने का आह्वान किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि कर्मचारियों की समस्याओं और सुझावों को प्राथमिकता से सुना जाएगा।

बैठक के अंत में सभी संगठनों ने महापौर को इस उपलब्धि के लिए धन्यवाद दिया और भविष्य में भी पूरे समर्पण के साथ कार्य करने का वादा किया। बैठक में नगर निगम कर्मचारी संघ, लखनऊ के अध्यक्ष आनंद वर्मा और महामंत्री शमील अखलाक ने महापौर को आश्वस्त किया कि प्रत्येक कर्मचारी लखनऊ को शीर्ष स्थान दिलाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेगा।साथ ही, उन्होंने सफाई, आरआर विभाग, उद्यान, मार्ग प्रकाश, अभियंत्रण, कैटल कैचिंग, लिपिक और राजस्व संवर्ग के कर्मचारियों की 30 सूत्री लंबित मांगों का एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने विश्वास जताया कि मांगों का समयबद्ध समाधान होने पर कर्मचारी और अधिक उत्साह के साथ उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाओं को सफल बनाने में योगदान देंगे और आंदोलन की नौबत नहीं आएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button