उत्तर प्रदेशगोण्डा

नवाबगंज मे जलसा इस्लाह माआशरा कान्फ्रेंस आज

समाज में फैली कुरीतियों और खामियों को मिटाने पर ओलमा का रहेगा जोर

देश और प्रदेश के मशहूर ओलमा और शायर कर रहे हैं शिरकत

अनिल कुमार द्विवेदी
बी न्यूज दैनिक

गोंडा। समाज में फैली कुरीतियों और खामियों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से एक जलसा इस्लाह माआशरा कांफ्रेंस के नाम से मोहल्ला कहरान मे आयोजित किया जा रहा है। जलसे में देश और प्रदेश के मशहूर आलीमेदीन और शायर शिरकत कर रहे हैं। जलसे में मुख्य अतिथि के तौर पर मुफ्ती शमसुद्दीन मकराना राजस्थान, मुफ्ती नसीरुद्दीन रौनाही फैजाबाद, मौलाना अफाक रजा मुशाहिदी धानेपुर,सुन्नी जामा मस्जिद नवाबगंज के इमाम कारी मोहम्मद शरीफ जलसे को संबोधित करेंगे। जलसे में हसन रजा कानपुर, आसिफ शाहजहांपुर, अहमद रजा गोंडा, हाफिज मोहम्मद शफीक बहराइची नाते मुस्तफा की नूरानी डाली पेश करेंगे। इसके अलावा जलसे में स्थानीय ओलमा और शायर भी शिरकत करेंगे। जलसे की जानकारी देते हुए कारी मोहम्मद हयात इस्माइली ने बताया कि जलसे की तैयारी पूरी कर ली गई है। आवाम से कसीर तादाद में शिरकत की अपील है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button