उत्तर प्रदेशसीतापुर

वन वन विभाग की नाकामी निष्क्रियता के चलते एक युवा असमय मौत का शिकार हुआ

नरनी गांव के युवा सौरभ दीक्षित को बाघ ने मार डाला

रिपोर्ट वीरेश शुक्ला

सीतापुर – महोली थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नरनी में एक युवा की दर्दनाक मृत्यु हो गई इस दर्दनाक मृत्यु का जिम्मेदार वन विभाग है वन विभाग की निष्क्रियता व उदासीनता के चलते युवा सौरभ दीक्षित असमय ही काल के गाल में समा गया । ज्ञात हो कि शुक्रवार की शाम को युवा सौरभ दीक्षित चारा लेने अपने खेत गया था दिन ढलते ही बाघ ने सौरभ दीक्षित को अपने जबड़े में फांस लिया व खींचकर एक किलोमीटर दूर तक ले गया बाघ की आमद से युवा सौरभ दीक्षित असमय ही इस दुनिया को छोड़कर चला गया । क्षेत्र के लोग वन विभाग को जिम्मेदार मान रहे हैं जब सौरभ काफी देर तक घर नहीं पहुंचा तब उसके पिता वेद प्रकाश दीक्षित ने खेत की तरफ पहुंच करके देख पता नहीं चला तब गांव वापस आकर कई लोगों के साथ में टार्च लेकर ढूंढने निकले काफी खोजबीन के बाद खून के धब्बे मिले उन धब्बों को देखते हुए एक किलोमीटर दूर मृत अवस्था में सौरभ दीक्षित पड़ा मिला एक पैर अंग से अलग था बहुत ही वीभत्स दृश्य था गांव वाले इस दृश्य को देखकर बहुत दुखी हुए । घटना जंगल में आज की तरह फैल गई सैकड़ो लोग मौके पर जमा हो गए सभी एक स्वर में वन विभाग को दोषी ठहराते दिखे ज्ञात हो कि बाघ तीन-चार साल से क्षेत्र में सक्रिय है फिर भी वन विभाग ने सक्रियता नहीं दिखाई जिस कारण एक युवा असमय ही काल के गाल में समा गया । घटना की जानकारी पाकर मौके पर महोली पुलिस ने पहुंच करके जांच पड़ताल की व पंचनामा भर कर शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेजा गांव वालों ने बाघ को पकड़ने हेतु प्रशासन से गुहार लगाई है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button